नरमा कपास में लगातार तीसरे दिन भी गिरावट, कॉटन का भाव





नरमा का ताजा भाव 


October 13, 2022


कॉटन (नरमा-कपास) में मंदी: (MCX Cotton Price Today): मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर लगातार दिनों से कॉटन की कीमतों (Cotton Rate) में गिरावट देखने को मिल रही है। MCX पर अक्टूबर वायदा कॉटन 410 रुपये की टूटकर 32,490 पर खुला, खबर लिखे जाने तक -2.16 फीसदी की गिरावट के साथ 32,190 पर कारोबार करता नजर आया .


हाजिर मंडियों में भी आज लगातार तीसरे दिन नरमा-कपास कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही . आइये जाने आज के ताज़ा मंडी भाव क्या चल रहे है ..


नरमा कपास का भाव


Narma-Kapas Ka Bhav 13 Oct 2022: राजस्थान, हरियाणा की हाजिर मंडियों में आज गुरुवार को नरमा कपास का भाव (Cotton Price Today) इस प्रकार से रहा :-


हनुमानगढ़ में आज का नरमा भाव 8598 रुपए/क्विंटल

गंगानगर नरमा भाव 8311 रुपए/क्विंटल

रावतसर नरमा भाव 8575 रुपए/क्विंटल

संगरिया नरमा भाव 8271 रुपए/क्विंटल

घडसाना नरमा भाव 8885 रुपए/क्विंटल

आदमपुर नरमा भाव 8801 रुपए/क्विंटल

ऐलनाबाद नरमा भाव 8575 रुपए/क्विंटल

सिरसा नरमा भाव 8627 रुपए/क्विंटल | कपास देशी भाव 8374 रुपए/क्विंटल

बरवाला नरमा भाव 8645 रुपए/क्विंटल

भट्टू नरमा भाव 8680 रुपए/क्विंटल

सिवानी नरमा भाव 8800 रुपए/क्विंटल

फतेहाबाद नरमा भाव 8650 रुपए/क्विंटल| कपास का रेट 8225 रुपए/क्विंटल

अबोहर नरमा भाव 8380 रुपए/क्विंटल| कपास का रेट 8295 रुपए/क्विंटल